IPL 2025, MI vs RCB: आईपीएल में आज मुंबई-बेंगलुरु की टक्कर... बुमराह की वापसी तय, कोहली-रोहित पर भी निगाहें

आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होनी है. मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से जुड़ चुके हैं. बुमराह इस मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं.

Advertisement
Hardik Pandya and Jasprit Bumrah (Photo-AFP) Hardik Pandya and Jasprit Bumrah (Photo-AFP)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 07 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-20 में आज (7 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे, वहीं रजत पाटीदार के कंधों पर आरसीबी टीम की जिम्मेदारी रहेगी.

Advertisement

बुमराह की वापसी से खुश होगा मुंबई का खेमा!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में अब तक तीन मैचों में से 2 में जीत हासिल की है. अब आरसीबी गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार से वापसी करने के लिए बेताब होगी. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की. मुंबई ने एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल की थी और उसके खिलाड़ी इस मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे.

मुंबई इंडियंस को अगर अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेल्टन ही कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं. टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी तक कुछ खास योगदान नहीं दे पाए हैं. मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए हैं. रोहित घुटने में चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे. रोहित अब इस मैच में खेलते दिख सकते हैं. टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने इसके संकेत दिए हैं.  

Advertisement

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी उतनी खास नहीं रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तान हार्दिक पंड्या के पांच विकेट के बावजूद मुंबई के गेंदबाज रन प्रवाह नहीं रोक पाए थे. इसके बाद उसके बल्लेबाज लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे. मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं. बुमराह इस मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं.

कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद

जहां तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सवाल है तो उसकी टीम मुंबई की बल्लेबाजी की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेगी. टीम को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो केकेआर के खिलाफ 59 रन बनाने के बाद अपेक्षित योगदान नहीं दे पाए हैं. आरसीबी के पास फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज हैं, जो टीम को आक्रामकता प्रदान करते हैं.

कप्तान रजत पाटीदार भी बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं. ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की है जो टीम के लिए अच्छा संकेत है. आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के रूप में मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है, लेकिन उसके स्पिनर्स अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, विघ्नेश पुथुर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, यश दयाल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार.

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 19 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 3 जीते हैं.

मुंबई Vs बेंगलुरु IPL में हेड टू हेड
कुल मैच: 33
मुंबई जीता: 19
बेंगलुरु जीता: 14

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विघ्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉप्ली, सत्यनारायण राजू, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »