IPL: गांगुली का खुलासा- धवन को हासिल करने को क्यों बेताब थी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया.

Advertisement
iplt20.com iplt20.com

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 13 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने शिखर धवन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक करार दिया. उन्होंने खुलासा किया कि उनकी फ्रेंचाइजी इस बाएं हाथ के खिलाड़ी को हासिल करने के लिए बेताब थी.

शुक्रवार को गांगुली ने कहा, ‘शायद वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं. हम तब शिखर धवन को शामिल करने के लिए बेताब थे, जब हमने सुना कि वह सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ देंगे. यह देखकर अच्छा लग रहा है कि वह बेहतरीन खेल रहे हैं.’

Advertisement

भारत के सलामी बल्लेबाज धवन अपनी घरेलू टीम में हैं और उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स पर दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट की जीत के दौरान 63 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली.

फॉर्म में वापसी के बाद शिखर धवन ने कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान की तुलना में काफी बेहतर थी. हालांकि वह अपने पहले टी-20 शतक से चूक गए क्योंकि कॉलिन इन्ग्राम के शानदार शॉट से मैच का अंत हुआ.

धवन को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘मैं जानता हूं कि यह मेरा पहला टी-20 शतक हो सकता था, लेकिन टीम का लक्ष्य ज्यादा अहम है. इसलिए मैंने बड़ा जोखिम लेने के बजाय एक रन ले लिया.’

ईडन की पिच के बारे में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘दिल्ली की तुलना में यहां की पिच पूरी तरह अलग है. मैं दिनेश कार्तिक को यही चीज बता रहा था. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है. गेंदबाजों के लिए भी यह अच्छा है. जिससे यह दिलचस्प विकेट है. दिल्ली में हमें खुद ही पिच के हिसाब से ढलना होता है, इसलिए हमारे पास वैसा कौशल होना चाहिए.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »