IPL: मुंबई इंडियंस के किले में रॉयल्स का इम्तिहान, पोलार्ड पर नजरें

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals: मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL सीजन 12 का 27वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Advertisement
Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Mumbai Indians vs Rajasthan Royals

aajtak.in

  • मुबंई,
  • 13 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL सीजन 12 का 27वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अपने पिछले मैच में शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी. राजस्थान को अपने पिछले दो मैचों में हार ही मिली है. ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी. राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए आ रही है.

Advertisement

मुंबई इंडियंस

पंजाब के खिलाफ मुंबई ने हार के मुंह से वापसी करते हुए मैच जीता था. उस मैच में कीरोन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेल पंजाब को हार के लिए विवश कर दिया था. पोलार्ड उस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे थे क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल थे. इस मैच में रोहित वापसी करेंगे. सभी की नजरें वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और अलजारी जोसेफ पर लगी होंगी. रोहित पैर की चोट के कारण 11 सत्र में पहली बार किसी आईपीएल मैच से बाहर रहे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाने वाले जोसेफ ने 12 रन देकर छह विकेट लिए थे. वहीं पंजाब के खिलाफ नाबाद 15 रन बनाकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया.

अब देखना यह है कि एंटीगा में जन्मे जोसेफ और आक्रामक पोलार्ड इस फॉर्म को शनिवार को भी कायम रख पाते हैं या नहीं. विश्व कप टीम चयन से ठीक पहले रोहित की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन के लिए खतरे की घंटी बजा दी लेकिन पोलार्ड ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ एहतियात के तौर पर इस मैच से बाहर रहे थे. रोहित की वापसी से न सिर्फ उनकी फिटनेस को लेकर अनिश्चितता खत्म होगी बल्कि मुंबई का मनोबल भी बढ़ेगा. मुंबई के पास ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और सूर्य कुमार यादव के रूप में कई भरोसेमंद बल्लेबाज हैं. मेजबान के पास डेथ ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के जेसन बेहरेनडोर्फ के साथ जोसेफ हैं.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स

चेन्नई के खिलाफ तीन विकेट 53 रन पर गंवाने वाले रॉयल्स को इस गेंदबाजी आक्रमण से सावधान रहना होगा. रॉयल्स का कोई बल्लेबाज कल बड़ी पारी नहीं खेल सका और स्टोक्स ने सर्वाधिक 28 रन बनाए. राजस्थान की गेंदबाजी में वो दम अभी तक नहीं दिखा है कि वह किसी टीम को या किसी तूफानी बल्लेबाज को रोक पाए. श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जरूर अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बाद वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं. बेन स्टोक्स एक नाम हैं जो कुछ कर सकते हैं. राजस्थान की बल्लेबाजी जरूर उसे जीत दिला सकती है. बल्लेबाजी में उसके पास जोस बटलर, संजू सैमसन जैसे नाम हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ यह सभी विफल रहे थे.

राजस्थान के बल्लेबाजों में बेशक दम तो है लेकिन निरंतरता की कमी उसकी परेशानी है. कप्तान अजिंक्य राहणे का बल्ला भी खामोश ही रहा है. वहीं स्टीव स्मिथ उस फॉर्म में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं. गेंद से अच्छा करने वाले बेन स्टोक्स अपने बल्ले का ज्यादा कमाल अभी तक नहीं दिखा पाए हैं. मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने उसे और परेशानी हो सकती है. जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडॉर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाले हुए हैं तो वहीं स्पिन में क्रुणाल पंड्या और लेग स्पिनर राहुल चहर ने उम्दा प्रदर्शन किया है.

Advertisement

टीमें:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कंडेय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क्विंटन डी कॉक, इविन लुईस, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेंघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर स्रां, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह.

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशाने थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, शुभम रंजाने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियान पराग.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »