शशिकला को तमिलनाडु का CM बनाने के फैसले पर अश्विन की 'फिरकी'

अश्विन का निशाना राज्य में हो रहे राजनीतिक उठापठक को लेकर था. गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं.

Advertisement
अश्विन ने ट्विटर के जरिए कसा तंज अश्विन ने ट्विटर के जरिए कसा तंज

संदीप कुमार सिंह

  • चेन्नई,
  • 06 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

क्रिकेट के मैदान पर फिरकी फेंकने वाले भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने शशिकला को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर तंज कसा है. अश्विन ने ट्ववीट कर इस फैसले पर कटाक्ष किया.

रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर लिखा कि तमिलनाडु के युवाओं के लिए जल्द ही 234 नौकरियों के मौके आने वालें हैं. साफ तौर पर अश्विन का निशाना राज्य में हो रही राजनीतिक उठापटक को लेकर था. आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और अश्विन का इशारा उन विधानसभा सीटों की ओर ही था.

Advertisement

गौरतलब है कि एआईएडीएमके महासचिव बनने के बाद के लिए तमिलनाडु के सीएम की कुर्सी पर बैठना भी तय लग रहा है. रविवार को मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने सीएम पद छोड़ दिया और विधायक दल की बैठक में शशिकला को नेता चुन लिया गया. सूत्रों के मुताबिक शशिकला 9 फरवरी को राज्य के सीएम का पद संभाल सकतीं हैं लेकिन कई बड़ी चुनौतियां हैं जिनका सामना शशिकला को पार्टी के भीतर और राज्य की सियासत में करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें -

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »