महिला T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपने पहले T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हारने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई.

Advertisement
भारतीय महिला टीम ने इस मैच में कुल 170 रन बनाए. (Courtesy: ICC/Getty Images) भारतीय महिला टीम ने इस मैच में कुल 170 रन बनाए. (Courtesy: ICC/Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:05 AM IST

रविवार को 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट की हार के बाद भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने शानदार 56 रनों की पारी खेली. उनके साथ स्मृति मंधाना ने 38 और शैफाली वर्मा ने 34 रन जोड़ते हुए भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए.

Advertisement

171 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ गया था क्योंकि भारत ने जरूरी रन रेट को 10 के करीब पहुंचा दिया था.

हालांकि, खराब गेंदबाजी, फील्डिंग में छूटे मौकों और दबाव बनाए न रख पाने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर फिर से पकड़ बना ली.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की यह एक और दुखद हार थी, इससे पहले 2024 महिला T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में भी इसी टीम से हारकर भारत बाहर हो गया था.

हरमनप्रीत कौर की टीम लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला T20I मैच खेल रही थी, लेकिन यह ऐतिहासिक मौका निराशाजनक रूप से खत्म हुआ.

एश गार्डनर ने बनाए 29 गेंदों में 53 रन

भारतीय महिला टीम ने इस मैच में कुल 170 रन बनाए. भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 27 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके साथ ही स्मृति ने 37 गेंदों में 38 रन और शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों में 34 रनों का अहम योगदान दिया.

Advertisement

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में सोफी मोलिनेक्स सबसे सफल खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एलिस पेरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 56 रन बनाए. वहीं, एश गार्डनर ने भी तेज तर्रार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 53 रनों का बड़ा योगदान दिया, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 24 रन बनाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »