भारत-वेस्टइंडीज T20 का ऐसा क्रेज, टिकट के लिए रातभर रांची स्टेडियम के बाहर डटे फैन्स

भारत-वेस्टइंडीज के बीच रांची में होने वाले टी20 मुकाबले का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हजारों फैन्स स्टेडियम में अपनी मौजूदगी दर्ज कर इस मुकाबले का लुत्फ लेना चाहते हैं. रातभर स्टेडियम के बाहर डटी भीड़ टीम इंडिया के प्रति उनके जुनून की तस्वीर पेश करती है.

Advertisement
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज. (PHOTO: AP) भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज. (PHOTO: AP)

आकाश कुमार

  • रांची,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 6 अक्टूबर (मंगलवार) से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. वहीं दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होना है. बाकी तीन मुकाबले इंदौर (11 अक्टूबर), हैदराबाद (14 अक्टूबर) और बेंगलुरु (17 अक्टूबर) में खेले जाने हैं. 

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने रांची में होने वाले मुकाबले का खुमार फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. टीम इंडिया को अपने सामने खेलते देखने की चाहत में क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने के लिए रातभर जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के बाहर डटे रहे. टिकट काउंटर खुलने में अभी कई घंटे बाकी थे, लेकिन फैन्स ने अपनी जगह पहले ही सुनिश्चित कर ली थी.

दरअसल, मुकाबले के टिकटों की बिक्री 5 अक्टूबर (सोमवार) सुबह 9 बजे से शुरू होनी है. हालांकि, टिकट लेने के लिए क्रिकेट फैन्स देर रात से ही स्टेडियम पहुंचने लगे. रात बीतने के साथ यहां लोगों की संख्या बढ़ती गई और सुबह होने से पहले ही टिकट काउंटर के बाहर लंबी कतार लग गई.

कई फैन्स पूरी रात स्टेडियम के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. फैन्स की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रांची में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर किस कदर उत्साह है.

Advertisement
रांची में टी20 मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह. (Photo: ITG)

भारत का मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में जगह हासिल करना फैन्स के लिए किसी जुनून से कम नहीं है. टिकटों की मांग को देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने रात में ही स्टेडियम पहुंचकर लाइन में लगना बेहतर समझा, ताकि सुबह टिकट काउंटर खुलते ही उनकी बारी आ सके. टिकट काउंटर खुलने के साथ ही भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है. फैन्स की लंबी कतार ने यह साफ कर दिया है कि मुकाबले के दिन जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स का माहौल बेहद खास रहने वाला है.

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, नमन धीर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.

भारत-विंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »