जानता था, टॉस हारना हो सकता है खतरनाकः धोनी

वर्ल्ड टी-20 के दूसरे सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज के हाथों हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हार के कारणों को साझा किया. उन्होंने कहा कि टॉस हारना भी उनके लिए एक बड़ा नुकसान साबित हुआ.

Advertisement
मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी

मोनिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 01 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए वर्ल्ड टी-20 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को वेस्ट इंडीज से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि टॉस हारने से उन्हें नुकसान हुआ.

मैच के बाद धोनी ने कहा, 'मैं जानता था कि हो सकता है. दूसरी पारी में ओस का असर होने लगता है. और हमारे स्पिनर गीली गेंद से अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं. लेकिन उन दो नो बॉल के अलावा मुझे अपने गेंदबाजो से कोई निराशा नहीं है.'

Advertisement

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और वेस्ट इंडीज को 193 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया लेकिन लेंडल सिमंस और जॉनसन चार्ल्स ने शानदार पारियां खेलते हुए महज 19.4 ओवरों में ही इसे हासिल कर लिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement