India vs West Indies, 3rd T20 Live Score: भारत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अभिषेक-ईशान ने बसराए चौके-छक्के

IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे थे. ऐसे में तीसरे टी20 में भी दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

Advertisement
भारत-वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर. (PHOTO: PTI) भारत-वेस्टइंडीज के बीच कांटे की टक्कर. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

IND vs WI 3rd T20 Live Score:  भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर ने टीम में नीतीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव को शामिल किया है.

सीरीज की शुरुआत में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. उस मैच में श्रेयस अय्यर के बेहतरीन शतक के दम पर टीम इंडिया ने विंडीज के सामने जीत की इबारत लिखी थी. रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में रनों का महाकुंभ देखने को मिला था. 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर 249 रनों का विशाल स्कोर टांगा था. हालांकि, कप्तान शाई होप के शानदार शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.

इंदौर में भी होगी रनों की बारिश!

होलकर स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती रही है. यहां की छोटी बाउंड्रीज और फ्लैट विकेट पर छक्कों-चौकों की बरसात होना आम बात है. गेंदबाजों के लिए इस मैदान पर अपनी लाइन-लेन्थ को सटीक रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती..

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »