India vs Sri Lanka 1st Test Live Score: गॉल टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों का कहर, लंच तक श्रीलंका के 5 विकेट धड़ाम

IND vs SL 1st Test, Day 3 Live Cricket Score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट मुकाबला जारी है. इस मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब तीसरे दिन का खेल मैच की दिशा तय करेगा.

Advertisement
गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन. (Photo: Getty Images) गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • गॉल,
  • 17 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए. अब श्रीलंका की बल्लेबाजी चल रही है. लंच तक श्रीलंका का स्कोर पहली पारी में 99/5 है.

गॉल टेस्ट मैच बारिश से प्रभावित रहा है. दो दिनों में सिर्फ 116 ओवर्स का खेल संभव हो पाया था. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और पहले बैटिंग का निर्णय लिया था. हालांकि खराब मौसम के चलते इस मैच में नतीजा निकलना मुश्किल बहुत मुश्किल प्रतीत होता है. तीसरे दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

श्रीलंका की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहम्मद सिराज ने दूसरी ही गेंद पर निशान मदुष्का (0 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मदुष्का का कैच देवदत्त पडिक्कल ने लपका. इसके बाद मानव सुथार की फिरकी चली. सुथार ने अपनी दूसरी ही गेंद पर अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (4 रन) को आउट कर टीम इंडिया को राहत दिलाई. फिर सुथार ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा (27 रन) को भी पवेलियन भेजा, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. फिर कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने कामिंदु मेंडिस (14 रन) को कैच आउट कराया, जिससे श्रीलंका का स्कोर 59/4 हो गया.

श्रीलंका की पहली पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाज विकेट रन
निशान मदुष्का कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड मोहम्मद सिराज 0
लाहिरू उदारा कॉट यशस्वी जायसवाल बोल्ड मानव सुथार 27
दिनेश चांदीमल कॉट ऋषभ पंत बोल्ड मानव सुथार 4
कामिंदु मेंडिस कॉट शुभमन गिल बोल्ड कुलदीप यादव 14
धनंजय डी सिल्वा कॉट केएल राहुल बोल्ड रवींद्र जडेजा 21
सोनल दिनुषा नाबाद  
निरोशन डिकवेला नाबाद  

विकेट पतन: 0-1 (निशान मदुष्का, 0.2 ओवर), 27-2 (दिनेश चांदीमल, 7.1 ओवर), 53-3 (लाहिरू उदारा, 13.5 ओवर), 59-4 (कामिंदु मेंडिस, 16.1 ओवर), 90-5 (धनंजय डी सिल्वा, 26.1 ओवर)

Advertisement

ऐसी रही भारत की पहली पारी
भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल था. वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की सहायता से 175 बॉल पर 82 रनों का योगदान दिया.

ध्रुव जुरेल ने भी बल्ले से फॉर्म दिखाते हुए 68 गेंदों पर 51 रन ठोके. जुरेल ने अपनी इनिंग्स के दौरान 4 चौके के साथ-साथ एक छक्का लगाया. श्रीलंका की ओर से स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके हैं. जबकि डेब्यूटेंट केशरा नुवांथा को तीन सफलताएं हासिल हुईं. तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए. असिथा ने ही तीसरे दिन के खेल के पहले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर भारतीय पारी समेटी.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: 

बल्लेबाज विकेट रन
यशस्वी जायसवाल रन आउट 32
केएल राहुल कॉट निशान मदुष्का बोल्ड केशरा नुवांथा 82
देवदत्त पडिक्कल स्टम्प निरोशन डिकवेला बोल्ड प्रभात जयसूर्या 167
शुभमन गिल कॉट लाहिरू उदारा बोल्ड प्रभात जयसूर्या 16
ऋषभ पंत कॉट सोनल दिनुषा बोल्ड केशरा नुवांथा 39
ध्रुव जुरेल कॉट धनंजय डी सिल्वा बोल्ड प्रभात जयसूर्या 51
रवींद्र जडेजा LBW केशरा नुवांथा 13
मानव सुथार कॉट लाहिरू उदारा बोल्ड प्रभात जयसूर्या 24
मोहम्मद सिराज कॉट धनंजय डी सिल्वा बोल्ड असिथा फर्नांडो 11
कुलदीप यादव नाबाद 13
प्रसिद्ध कृष्णा कॉट निरोशन डिकवेला बोल्ड असिथा फर्नांडो 2

विकेट पतन: 47-1 (यशस्वी जायसवाल, 11 ओवर), 236-2 (शुभमन गिल, 61.5 ओवर), 307-3 (ऋषभ पंत, 80.4 ओवर), 319-4 (केएल राहुल, 84.1 ओवर), 357-5 (देवदत्त पडिक्कल, 91.3 ओवर), 377-6 (रवींद्र जडेजा, 98.1 ओवर), 432-7 (ध्रुव जुरेल, 109.1 ओवर), 447-8 (मोहम्मद सिराज, 113 ओवर), 447-9 (मानव सुथार, 113.1 ओवर), 462-10 (प्रसिद्ध कृष्णा, 116.4 ओवर)

Advertisement

भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ दबदबा रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 22 मैचों में जीत हासिल की. जबकि श्रीलंका को सिर्फ 6 मुकाबलों में सफलता मिली. वहीं 17 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रहे हैं. देखा जाए तो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 टेस्ट मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. श्रीलंका ने भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार साल 2015 में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में पराजित किया था. उस मुकाबले के बाद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपना वर्चस्व कायम रखा है.

भारत vs श्रीलंका (हेड टू हेड)
कुल टेस्ट मैच: 46
भारत ने जीते: 22
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में श्रीलंका की प्लेइंग-11: निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »