शिखर धवन के अंगूठे में फिर परेशानी, कोलकाता ODI से पहले पहुंचे अस्पताल

खराब फार्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम के कोलकता पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल जाना पड़ा. उनके अंगूठे में चोट लगी है.

Advertisement
खराब फॉर्म और चोट से लगातार जूझ रहे हैं शिखर धवन खराब फॉर्म और चोट से लगातार जूझ रहे हैं शिखर धवन

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

खराब फार्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम के कोलकता पहुंचने के तुरंत बाद अस्पताल जाना पड़ा. उनके अंगूठे में चोट लगी है. सूत्रों के अनुसार धवन को बायें हाथ के अंगूठे में कुछ ‘परेशानी’ है जिसमें अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद मामूली फ्रैक्चर हो गया था.

Advertisement


एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, ‘वह रेडियोलॉजी विभाग में सलाह के लिए गए थे और वह वहां एक घंटे से ज्यादा समय तक रहे.’ इंग्लैंड के खिलाफ दोनों वनडे में विफल रहने वाले धवन ने 01 और 11 रन का स्कोर बनाया था, उनके टीम में स्थान पर पहले ही संशय लगा हुआ है और अजिंक्य रहाणे भी बेंच पर बैठे हैं.


अब चोट की चिंता बनी हुई है तो यह देखना होगा कि वह अंतिम वनडे के लिए टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं और साथ ही वह आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर पाते हैं या नहीं. 2013 में उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की जीत में ‘प्लेयर आफ द सीरीज’ चुना गया था.


इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अंतिम वनडे के लिए अच्छी विकेट का वादा किया. उन्होंने कहा, ‘यह बढ़िया विकेट होगा और हम एक बेहतरीन क्रिकेट मैच की उम्मीद कर रहे हैं.’ ईडन पर वनडे मैच दो साल के बाद वापसी करेगा. यहां पर 13 नवंबर 2014 को पिछले वनडे में भारत ने श्रीलंका को 153 रन से हराया था जिसमें रोहित शर्मा ने 264 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेली थी और इससे टीम ने पांच विकेट पर 404 रन बनाए थे.

Advertisement


कैब ने यह भी घोषणा की कि सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी को सम्मानित किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »