IND vs AFG: शुभमन ग‍िल- ईशान किशन का तूफान, 400+ रन जड़कर टीम इंड‍िया ने लखनऊ में रचा इत‍िहास, बना ये महार‍िकॉर्ड

शुभमन गिल (154) और ईशान किशन (125) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 402 रन बनाए. इसके साथ ही टीम इंडिया वनडे इतिहास में 8वीं बार 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई और साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली. अफगानिस्तान के खिलाफ यह किसी भी टीम का दूसरा सबसे बड़ा ODI स्कोर भी है.

Advertisement
402 रन का पहाड़! भारत ने ODI क्रिकेट में फिर दिखाया दम, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड (Photo: PTI) 402 रन का पहाड़! भारत ने ODI क्रिकेट में फिर दिखाया दम, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

भारत ने लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 ओवर में 402 रन बनाए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. बुधवार (17 जून) को कप्तान शुभमन गिल के 154 रन और ईशान किशन के 125 रन की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा 8वीं बार किया.

Advertisement

इस उपलब्धि के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली, जिसने भी वनडे क्रिकेट में 8 बार 400+ स्कोर बनाया है. इस सूची में इंग्लैंड 7 बार और ऑस्ट्रेलिया 3 बार 400 से ज्यादा रन बना चुका है.

लखनऊ में हुए इस मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि रोहित शर्मा (48) ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके बाद नंबर-3 पर उतरे शुभमन गिल ने पारी को संभाला और ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 141 गेंदों में 224 रन जोड़ दिए.

गिल ने भीषण गर्मी और क्रैम्प्स से जूझते हुए 110 गेंदों में 154 रन बनाए, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यह उनके वनडे करियर का नौवां शतक और कप्तान के रूप में पहला ODI शतक रहा. दूसरी ओर ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन ठोककर लगभग तीन साल बाद वनडे शतक का सूखा खत्म किया. दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद यह उनका पहला ODI शतक था.

Advertisement

हालांकि अंतिम 10 ओवरों में भारत ने 7 विकेट गंवा दिए, लेकिन तब तक टीम 400 के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी थी. अफगानिस्तान की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खारोटी ने 4 विकेट लिए, जबकि राशिद खान को 3 सफलताएं मिलीं.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया 417/6 के साथ टॉप पर है, जो उसने 2015 में पर्थ में बनाया था. भारत का 402 रन का स्कोर अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

ODI में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर
साउथ अफ्रीका- 8 बार
भारत- 8 बार
इंग्लैंड- 7 बार
ऑस्ट्रेलिया- 3 बार

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़े ODI स्कोर
ऑस्ट्रेलिया- 417/6 (पर्थ, 2015)
भारत- 402 (लखनऊ, 2026)
इंग्लैंड- 397/6 (मैनचेस्टर, 2019)
श्रीलंका- 381/3 (पल्लेकेले, 2024)

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »