IND A vs SL A Final Live Score: दांबुला के मैदान में वैभव की तूफानी पारी, भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर

India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score, Final 2026: रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम मे इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच टक्कर है. खिताबी मुकाबले में तिलक वर्मा ब्रिगेड जबरदस्त खेल दिखाने के इरादे से मैदान पर उतरी है. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे... (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे... (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • दांबुला,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबला आज (21 जून) इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस श्रीलंका-ए ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. भारतीय टीम के 2 विकेट गिरे हैं. वैभव सूर्यवंशी 29 बॉल पर 94 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.

Advertisement

भारतीय टीम ने 4 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं श्रीलंकाई टीम 6 अंकों के साथ टेबल टॉपर बनी. अफगानिस्तान-ए के दो अंक रहे और वो खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना सका. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले जो दो मुकाबले इन दोनों के बीच हुए, उसमें स्कोर 1-1 रहा था. खिताबी मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

इंडिया-ए की शुरुआत तूफानी रही और उसने 3 ओवरों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान तूफानी बैटिंग की और तीसरे ओवर में मोहम्मद शिराज के खिलाफ तीन छक्के और दो चौके की मदद से 26 रन बटोरे. वैभव की तूफानी बैटिंग जारी रही और उन्होंने सिर्फ 11 बॉल पर फिफ्टी जमाई, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

Advertisement

वैभव अर्धशतक जमाने के बाद छक्के-चौके की बारिश कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि वो शतक जमा देंगे, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे की गेंद पर बिग शॉट खेलने की कोशिश में वो कैच आउट हो गए. वैभव का विकेट 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर गिरा. उस समय इंडिया-ए का स्कोर 132 हो चुका था. वैभव के बाद भारत ने दुलाज समुदिता की गेंद पर प्रियांश आर्य का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने 39 रन बनाए.

इंडिया-ए की संभावित प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर.

श्रीलंका-ए की संभावित प्लेइंग-11: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानीदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांत, दुलाज समुदिता और कुगाथास मथुलन.

इंडिया-ए का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, अरशद खान, विप्रज निगम और अंशुल कम्बोज.

श्रीलंका-ए का स्कॉड: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानीदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, दुलाज समुदिता, वानुजा सहान और चमिका करुणारत्ने.

Advertisement

ट्राई सीरीज में अब तक क्या हुआ?
♦ 09 जून: इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रनों से जीत
♦ 11 जून: इंडिया-ए को अफगानिस्तान-ए ने 4 रनों से हराया (DLS)
♦ 13 जून: श्रीलंका-ए की अफगानिस्तान-ए पर 8 विकेट से जीत (DLS)
♦ 15 जून: श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को सुपर ओवर में पराजित किया
♦ 17 जून: इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से रौंदा
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए को श्रीलंका-ए ने 103 रनों से हराया
♦ 21-जून: फाइनल- इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »