'आप चाहे जितने बड़े बल्लेबाज बन जाओ, लेकिन...', श्रेयस अय्यर को लेकर बोले कोच गंभीर, KKR के दिनों को याद कर खोला राज

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार बल्लेबाज के साथ-साथ बेहतरीन लीडर बताया है.

Advertisement
गंभीर ने अय्यर को लेकर कही दिल की बात. (PHOTO: Reuters) गंभीर ने अय्यर को लेकर कही दिल की बात. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत मंगलवार यानी 6 अक्टूबर से होना है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पहले टी20 मुकाबले में एक-दूसरे टक्कर देते नजर आएंगे. 

इस मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफों के पुल बांधे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के बीच खटपट या तनाव की खबरें लगातार चलती रही है. लेकिन कोच गंभीर के इस बयान ने सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. 

जियोस्टार से बात करते हुए गंभीर ने साल 2024 में केकेआर के साथ बिताए दिनों को याद किया और बताया कि श्रेयस के साथ उनका अनुभव कितना शानदार रहा है. अय्यर की कप्तानी में साल 2024 में केकेआर की टीम ने ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की थी. 

गौतम गंभीर ने दिल खोलकर की अय्यर की तारीफ

गंभीर ने अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि श्रेयस के साथ मेरा पहला अनुभव तब हुआ जब मैं 2024 में केकेआर से जुड़ा, जहां वह टीम की कप्तानी कर रहे थे. सबसे अच्छी बात जो मुझे उनमें लगी, वह यह थी कि वह टीम के लिए अपनी बैटिंग पोजीशन छोड़ने को भी तैयार रहते थे. वह पूरी तरह से फ्लेक्सिबल हैं और उन्हें इस बात से कोई गुरेज नहीं था कि जरूरत पड़ने पर कोई दूसरा बल्लेबाज उनसे पहले क्रीज पर उतरे.

Advertisement

गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर की सबसे बड़ी खूबी उनकी निस्वार्थ भावना को बताया. उन्होंने कहा कि एक कप्तान या अच्छे लीडर में यह गुण सबसे पहले होना चाहिए. गंभीर ने आगे कहा कि तभी मुझे एहसास हुआ कि एक अच्छे लीडर की सबसे पहली और अहम खूबी यह होती है कि वह कितना निस्वार्थ है. 

श्रेयस के अंदर यह खूबी कूट-कूट कर भरी हुई है, और यह उनकी कप्तानी के सफर के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है. आप चाहे जितने मेहनती, अनुशासित, फिट या दुनिया के नंबर-वन बल्लेबाज क्यों न हों, लेकिन अगर आप निस्वार्थ नहीं हैं, तो बाकी सारी चीजें बेमानी हो जाती हैं. श्रेयस के पास यह सारी खूबियां हैं और सबसे ऊपर उनमें वो निस्वार्थ भाव भी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »