T20 WC 2022: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, टीम इंडिया के चलते बन रहा है यह अजब संयोग!

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और उसके लिए सेमीफाइनल का सफर अब आसान नहीं होने वाला है. वैसे भी भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने वाली टीम कभी चैम्पियन नहीं बन पाई है.

Advertisement
PAK Team PAK Team

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे पहले मुकाबले में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है और उसके लिए सेमीफाइनल का सफर अब आसान नहीं होने वाला है. पाकिस्तान के ग्रुप में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें हैं, जिससे बाबर ब्रिगेड का सामना होना है.

Advertisement

वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी खिताब नहीं जीत सकी है. टी20 वर्ल्ड कप के पिछले छह सीजन में भी ऐसा ही संयोग देखने को मिला था. यानी कि यदि यह संयोग बरकरार रहा तो पाकिस्तान और साउथ अफ्रीकी टीम इस बार चैम्पियन नहीं बन पाएगी.

2007: भारत 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनकर उभरी थी. ग्रुप स्टेज में भारत ने स्कॉटलैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से मुकाबला खेला. फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया.

क्लिक करें- जमीन पर मुक्के मारे, खुशी के मारे रो पड़े... कोहली का ये अवतार नहीं देखा होगा!

2009: भारत ने बांग्लादेश, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले. हालांकि टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर उस टूर्नामेंट का खिताब जीता था. ग्रुप चरण में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने भारत का सामना नहीं किया था.

Advertisement

2010: भारत ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका का सामना किया. एक बार फिर भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका. लेकिन फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने ग्रुप चरणों में भारत का सामना नहीं किया और खिताबी मुकाबले में जीत हासिल की.

2012: भारत का सामना ग्रुप चरण में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से हुआ. फाइनल में पहुंचने वाली टीमें श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने ग्रुप चरणों में भारत से मुकाबला नहीं किया था. वेस्टइंडीज इस वर्ल्ड कप में विजेता बनने में कामयाब रही थी.

क्लिक करें- भारत से हार के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, अंपायर पर भड़के शोएब-रमीज

2014: इस वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारत का सामना पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से हुआ. श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर ट्रॉफी जीती, लेकिन दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज में सामना नहीं हुआ था.

2016: भारत ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का सामना किया. हालांकि सेमीफाइनल में भारत को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा. फिर वेस्टइंडीज ने कोलकाता में हुए रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अपनी दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती.

2021: भारत ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया का सामना किया. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारने के चलते भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका. हालांकि इस ग्रुप से निकलकर फाइनल में जगह बनाने वाली न्यूजीलैंड टीम भी खिताब नहीं जीत सकी.

Advertisement

16 टीमों ने लिया है अबकी बार हिस्सा

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें से चार टीमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया और यूएई क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं. क्वालिफाइंग राउंड के जरिए जिम्बाब्वे, श्रीलंका, नीदरलैंड और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए जगह बनाई. इन चार टीमों में से भारत के ग्रुप में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड को एंट्री मिली है. वहीं श्रीलंका और आयरलैंड को ग्रुप-1 में जगह मिली.

ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका, आरलैंड
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »