IND vs NZ: जन्मदिन से पहले इमोशनल सरप्राइज...बाउंड्री पर खड़े थे विराट, तभी फैन्स ने ऐसे जीत लिया दिल

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए विराट कोहली ने कमाल का कैच लपकने का काम किया. कोहली ने हवा में डाइव लगाते हुए जमीन से महज कुछ इंच ऊपर ऐसा हैरतअंगेज कैच लपका कि हर कोई दंग रह गया.

Advertisement
कोहली को फैन्स ने किया चीयर. (PHOTO: AFP/SCREENGRAB) कोहली को फैन्स ने किया चीयर. (PHOTO: AFP/SCREENGRAB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला. 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है, लेकिन इस खास दिन से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के स्टेडियम में बैठे फैन्स ने किंग कोहली को बेहद अनोखा सरप्राइज दे डाला.

Advertisement

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान जब विराट कोहली बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे थे. तभी स्टैंड्स में बैठे दर्जनों फैन्स एक सुर में उनके लिए हैप्पी बर्थडे टू यू विराट...' का गाना गाने लगे. अपने जन्मदिन से पहले विदेशी धरती पर भारतीय फैन्स का यह जज्बाती प्यार सुनकर विराट भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. 

उन्होंने बड़े ही दिलकश अंदाज में मुड़कर फैन्स की तरफ हाथ हिलाया और उनके इस प्यार को स्वीकार किया. भले ही यह एक छोटा सा रिएक्शन था, लेकिन फैन्स के लिए यह पल ताउम्र याद रखने वाला बन गया. इस खूबसूरत वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

मैदान पर छाए रहे विराट

38 साल के होने जा रहे विराट कोहली अपनी वापसी के बाद से ही मैदान पर जबरदस्त एनर्जी से भरे दिखे. मैच के दौरान उन्होंने स्लिप में नाथन स्मिथ का एक हैरत अंगेज कैच लपका और अपने जाने-पहचाने तीर-कमान वाले अंदाज में जश्न मनाया.

Advertisement

इतना ही नहीं जब न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी करने आए तो विराट ने उनका स्वागत डब्ल्यूडब्ल्यूई फेम जॉन सीना के मशहूर 'यू कांट सी मी' वाले स्टाइल में किया.

कोहली का यह अंदाज देखकर मैदान पर मौजूद दर्शक और साथी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल, न्यूजीलैंड के स्टेडियम में फिलिप्स की एंट्री पर जॉन सीना का थीम म्यूजिक बजता है, जिसकी मौज लेते हुए विराट ने यह मजेदार हरकत की.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »