IND vs NZ: 'जब तक जीत मिल रही है, सब ठीक है...', DLS से मुकाबला जीतने के बाद कप्तान गिल को सता रहा है बड़ा डर

शुभमन गिल का बल्ला दूसरे वनडे मैच में नहीं चला. वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. लेकिन टीम को अंत में चार रन से जीत मिली. इस जीत के बाद गिल ने कुछ जरूरी बातों का खुलासा किया.

Advertisement
गिल ने जीत के बाद क्या कहा? (PHOTO:AP/BCCI) गिल ने जीत के बाद क्या कहा? (PHOTO:AP/BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला भारत ने अपने नाम किया. बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. 

हालांकि, 135 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के पसीने छूट गए थे और आधी टीम सस्ते में पवेलियन लौट गई थी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने खुलकर स्वीकार किया कि मैदान पर हालात बिल्कुल भी आसान नहीं थे.

Advertisement

मैच के बाद बात करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने अपनी जीत की खुशी जाहिर करने के साथ-साथ टीम की कमियों पर भी खुलकर बात की. गिल ने कहा कि जब तक हमें जीत मिल रही है, तब तक चीजें ठीक हैं... लेकिन मैदान पर हालात बिल्कुल भी आसान नहीं थे. हमने गेंदबाजी बहुत अच्छी की और कीवी टीम को 130-140 के आसपास रोकना शानदार रहा.

भारतीय बल्लेबाजी के संघर्ष पर बात करते हुए गिल ने माना कि एक समय ऐसा लग रहा था कि यह लक्ष्य बहुत आसान है और टीम इसे आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार विकेट गिरते चले गए. हालांकि, अंत में टीम किसी तरह लक्ष्य पार पाने में सफल रही. बारिश के खलल के समय भारत ने 26 ओवरों में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे और DLS स्कोर से 4 रन आगे थी, जिससे बारिश रुकने के बाद भारत को विजेता घोषित कर दिया गया.

Advertisement

जमकर की युवा गेंदबाजों की तारीफ 

टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन से गदगद कप्तान गिल ने युवा पेसर गुरनूर बरार की जमकर तारीफ की. बरार ने इस मैच में कहर बरपाते हुए महज 30 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके थे. गिल ने कहा कि गुरनूर ने पिछले मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी. 

उम्मीद है कि जैसे-जैसे वह और मैच खेलेगा और अनुभव हासिल करेगा, उसकी लाइन और लेंथ में और अधिक निरंतरता आएगी. उसके पास रफ्तार है, उछाल है. सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी निरंतरता से गेंदबाजी कर सकता है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोमांचक मुकाबले में DLS नियम से जीता भारत, 113 रन पर गिर गए थे 7 विकेट, सीरीज में 2-0 की बढ़त 

युवा गेंदबाजों को मैसेज देते हुए गिल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अहम चीज दबाव में प्रदर्शन करना है. रोज मैदान पर उतरना, गेंदबाजी करना और मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए डिलीवर करना ही असली खेल है. अब इस रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम 10 तारीख को तीसरे वनडे के लिए हेमिल्टन का रुख करेगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »