IND vs NZ: 'कई खिलाड़ी आसपास भी नहीं हैं...', तिलक वर्मा और नमन धीर के मुरीद हुए मोहम्मद कैफ

भारत ने रोमांचक अंदाज में दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को धूल चटाकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की कोशिश तीसरे टी20 को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा और नमन धीर ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Advertisement
तिलक को लेकर क्या बोले कैफ. (PHOTO: AP) तिलक को लेकर क्या बोले कैफ. (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे रोमांचक टी20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. इस जीत के बाद भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. 

मोहम्मद कैफ ने युवा तिलक वर्मा और नमन धीर के खेल की जमकर तारीफ की है. कैफ ने कहा कि आज के दौर में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इन युवाओं के आसपास भी नहीं टिकते. खासतौर पर तिलक वर्मा की परफॉर्मेंस से कैफ बेहद खुश नजर आए. 

Advertisement

मोहम्मद कैफ ने नमन धीर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह शॉट्स खेलने के लिए पहले से मन बनाकर नहीं उतरते, बल्कि गेंद को देखकर पूरी स्थिरता के साथ रिएक्ट करते हैं. कैफ ने कहा कि नमन का बेस बहुत मजबूत है. वह ऑफ स्टंप के बाहर हो फिर भी लेंथ को परखकर ही शॉट लगाते हैं. 

उन्होंने कहा कि फिनिशर की भूमिका निभा रहे नमन धीर जिस तरह से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर योगदान दे रहे हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है. इसके अलावा कैफ ने मैदान की बड़ी डायमेंशंस पर बात करते हुए कहा कि क्रिकेट में आईसीसी को सभी ग्राउंड्स के आकार को लेकर कुछ एक जैसे नियम बनाने चाहिए, क्योंकि छोटे ग्राउंड्स और बड़े ग्राउंड्स में खेल का समीकरण बदल जाता है. 

हालांकि, बड़ी बाउंड्री होने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से समझदारी दिखाते हुए सिंगल-डबल और गैप्स का इस्तेमाल किया, उसने मैच का पासा पलट दिया. कैफ ने अंत में कहा कि भारत टी20 फॉर्मेट में एक बादशाह टीम की तरह खेल रहा है और 2-0 की इस बढ़त के बाद अब न्यूजीलैंड पर सीरीज बचाने का भारी दबाव होगा.

Advertisement

तिलक वर्मा बन सकते हैं मुंबई के कप्तान

तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि तिलक को मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी फिनिशर की भूमिका निभाना चाहिए. इसके अलावा उनके पास कप्तानी करने की भी काबिलियत है. लेकिन तिलक को यह आजादी देनी चाहिए कि वह गेम को समझे और अंत में तेजी से रन बनाए. अगर इस दौरान वह आउट होते हैं तो उनसे ज्यादा सवाल ना पूछा जाये.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »