एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार (8 नवंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में आयोजित होगा. मुकाबला में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे निर्धारित है. जबकि पहली गेंद सुबह 10.बजे फेंकी जाएगी.
लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने गदर काटा था. सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने सात चौके और चार छक्के की मदद से 52 बॉल पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी.
आर्यवीर सहवा्ग अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ले से कमाल करना चाहेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं.अन्वय को नेपाल के खिलाफ मुकाबले में बैटिंग नहीं मिली थी. अन्वय भी पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में शानदार प्रदर्शन को बेताब होंगे.यह भी पढ़ें: 'उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था...', शमी के टेस्ट रिटायरमेंट से निराश रवि शास्त्री, टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल
पाकिस्तानी टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर 9 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी. यानी दोनों टीमें फॉर्म में हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल अंडर-19 विश्व कप में मुकाबला खेला गया था, जहां आयुष म्हात्रे की अगुवाई में बॉयज इन ब्लू ने पाकिस्तान को 58 रनों से मात दी थी.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की खैर नहीं! वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा एशिया कप में काटेंगे गदर, इस तारीख को है भिड़ंत
मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशबर्धन चौहान.
मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल , मोहम्मद सैय्याम , फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह और उस्मान खान.
भारत का स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.
पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, हयाम खान और अब्दुल कादिर.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क