हरमनप्रीत चुनी गईं महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान

भारत की टी-20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को ICC महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान चुना गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं.

Advertisement
हरमनप्रीत कौर (फोटो - Twitter) हरमनप्रीत कौर (फोटो - Twitter)

तरुण वर्मा

  • दुबई,
  • 26 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

भारत की टी-20 कप्तान और स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को ICC महिला वर्ल्ड टी-20 इलेवन की कप्तान चुना गया, जिसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं.

रविवार को समाप्त हुए टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टी-20 खिताब जीता.

अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं. टीम में हरमनप्रीत के अलावा पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हेली, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज ICC ने अपनी टीम में जगह दी है.

Advertisement

इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज की डीएंड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी, तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड की आन्या श्रबसोले, न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक, भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव और इंग्लैंड की लेग स्पिनर क्रिस्टि गॉर्डन को चुना गया है. बांग्लादेश की जहांआरा आलम को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है.

टीम इस प्रकार है:

एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड, विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), डीएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), जोविरया खान (पाकिस्तान), एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया), लेग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), आन्या श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टी गोर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव (भारत), 12वीं खिलाड़ी : जहांआरा आलम (बांग्लादेश).

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement