भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक विवाद पर भड़कीं कप्तान हरमनप्रीत कौर, पत्रकार को दिया करारा जवाब

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून (रविवार) को बर्मिंघम में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेलेगी. यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच से पहले हैंडशेक पर पूछे गए सवाल पर करारा जवाब दिया है.

Advertisement
हरमनप्रीत कौर का पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक विवाद पर करारा जवाब (Photo: Getty) हरमनप्रीत कौर का पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक विवाद पर करारा जवाब (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्मिंघम,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने जा रही है. 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों कr खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं.

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक विवाद पर पूछे गए सवाल का बेबाक अंदाज में जवाब दिया है. 

Advertisement

पत्रकार द्वारा इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, 'हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं. आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?.' हरमनप्रीत का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 

भारतीय कप्तान ने साफ संकेत दिया कि टीम का पूरा फोकस टूर्नामेंट और मैदान पर प्रदर्शन पर है, न कि मैदान के बाहर की बातों पर. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन हरमनप्रीत ने इस मुद्दे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित रखने की बात कही.

यह भी पढ़ें: INDW vs PAKW: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

दरअसल एशिया कप 2025 के दौरान यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा था, जब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से ना तो मैच के दौरान और ना ही मुकाबले के बाद हाथ मिलाया था.

Advertisement

इसके बाद से यह सिलसिला जारी रहा और इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं किया. इससे पहले विमेंस वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया था.

पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस टी20 इंटरनेशनल में भारत का दबदबा रहा है. भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है.

दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच टाई नहीं रहा है और ना ही किसी मुकाबले का नतीजा बिना परिणाम के समाप्त हुआ है. वहीं, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. भारतीय टीम ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम को 2 बार जीत मिली.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »