पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा... हारिस रऊफ-विल जैक्स की भिड़ंत, अंपायर से भी तीखी बहस, VIDEO

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए ODI मैच में सैम करन की बाउंसर गेंद पर वाइड की अपील को लेकर हारिस रऊफ और विल जैक्स के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली. अंपायर के फैसले से नाराज रऊफ जैक्स पर चिल्लाते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

Advertisement
विल जैक्स और हारिस रऊफ के बीच मैदान पर तीखी बहस (Photo: Screengrab/X) विल जैक्स और हारिस रऊफ के बीच मैदान पर तीखी बहस (Photo: Screengrab/X)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के बीच मैदान पर कहासुनी हो गई. इस दौरान रऊफ अंपायर के फैसले से भी असहमत नजर आए.

दरअसल, 25 अक्टूबर (रविवार) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में वनडे ट्राई सीरीज का रोमांचक मैच खेला गया. मैच के दौरान इंग्लैंड के सैम करन ने पाकिस्तान के बल्लेबाज शादाब खान को बाउंसर गेंद फेंकी. इस गेंद को लेकर हारिस रऊफ ने वाइड की अपील की, लेकिन अंपायर ने उनके पक्ष में फैसला नहीं दिया.

Advertisement

इसी बीच विल जैक्स ने कुछ कहा, जिससे हारिस रऊफ नाराज हो गए. इसके बाद रऊफ इंग्लिश गेंदबाज जैक्स पर चिल्लाते हुए नजर आए और अंपायर के साथ भी बहस करने लगे. मैदान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई जीत, VIDEO

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, विल जैक्स ने ऐसा क्या कहा था, जिससे हारिस रऊफ नाराज हो गए, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

इस रोमांचक मुकाबले को पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत लिया. 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पारी एक समय बेहद नाजुक स्थिति में आ गई थी.

154/9 स्कोर के बाद पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और शादाब खान के बीच 89* रनों की मैच जिताऊ साझेदारी ने पाकिस्तान को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया. शादाब खान ने नाबाद 113* रन बनाए. वहीं, हारिस रऊफ भी 7 रन बनाकर आखिरी तक क्रीज पर जमे रहे. शादाब खान को उनकी इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी मिला.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »