अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कप बरकरार रखने की चुनौती

अंडर- 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह विश्व कप 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा.

Advertisement
Yashasvi Jaiswal (Twitter) Yashasvi Jaiswal (Twitter)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 02 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

  • अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में ये खिलाड़ी
  • 17 जनवरी से 9 फरवरी 2020 तक खेला जाएगा WC

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह विश्व कप 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा. विश्व कप के 13वें संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके चार ग्रुप होंगे. टीम में मुंबई के यशस्वी जायसवाल और अथर्व अंकोलेकर जैसे मुंबई के उदीयमान क्रिकेटर शामिल हैं. टीम की कप्तानी मेरठ में जन्मे प्रियम गर्ग करेंगे.

Advertisement

भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें पहली बार क्वालिफाई करने वाली जापानी टीम के अलावा न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें होंगी. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर लीग चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत अब तक सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीतने में सफल रहा है. टीम इंडिया ने 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का पिछला खिताब भी जीता था. तब फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से मात दी थी और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी.

कप्तान प्रियम गर्ग के नाम यह उपलब्धि

दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज 19 साल के प्रियम गर्ग प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक और एक शतक जड़ चुके हैं. वह इंडिया-सी टीम का हिस्सा थे, जो देवधर ट्रॉफी में उपविजेता रही. उन्होंने पिछले महीने इंडिया-बी के खिलाफ फाइनल में 74 रन ठोके.

Advertisement

विश्व कप के लिए भारत की U-19 टीम: यशस्वी जायसवाल (मुंबई), तिलक वर्मा (हैदराबाद), दिव्यांश सक्सेना (मुंबई), प्रियम गर्ग (कप्तान- यूपी), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान और विकेट कीपर, यूपी), शाश्वत रावत (बड़ौदा), दिव्यांश जोशी (मिजोरम), शुभांग हेगड़े (कर्नाटत), रवि बिश्नोई (राजस्थान), आकाश सिंह (राजस्थान), कार्तिक त्यागी (यूपी), अथर्व अंकोलेकर (मुंबई), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर- झारखंड), सुशांत मिश्रा (झारखंड), विद्याधर पाटिल (कर्नाटक).

विश्व कप से पहले U-19 भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका U-19 के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करेगी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका U-19, भारत U-9, जिम्बाब्वे U-19 और न्यूजीलैंड U-19 के बीच चतुष्कोणीय सीरीज होगी.

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की U-19 टीम: यशस्वी जायसवाल (मुंबई), तिलक वर्मा (हैदराबाद), दिव्यांश सक्सेना (मुंबई), प्रियम गर्ग (कप्तान (यूपी), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर -यूपी), शाश्वत रावत (बड़ौदा ), दिव्यांश जोशी (मिजोरम), शुभांग हेगड़े (कर्नाटक), रवि बिश्नोई (राजस्थान), आकाश सिंह (राजस्थान), कार्तिक त्यागी (यूपी), अथर्व अंकोलेकर (मुंबई), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर- झारखंड), सुशांत मिश्रा (झारखंड), विद्याधर पाटिल (कर्नाटक), सीटीएल रक्षण (हैदराबाद).

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »