क्रिस गेल नहीं... इस खिलाड़ी के नाम सबसे तेज T20 शतक का रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी तो काफी पीछे

दिलचस्प बात ये है कि T20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम नहीं, बल्कि एक ऐसे बल्लेबाज के नाम दर्ज है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे धुरंधर भी इस मामले में पीछे हैं.

Advertisement
एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान... ( Photo: European Cricket) एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान... ( Photo: European Cricket)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

वैभव सूर्यवंशी IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में इतिहास लिखने से सिर्फ एक शॉट दूर रह गए. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसे फैन्स लंबे समय तक याद रखने वाले हैं.

मुल्लांपुर में बुधवार (27 मई) को खेले गए इस हाईवोल्टेज मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. मैदान पर हर तरफ सिर्फ वैभव का तूफान नजर आ रहा था. एसआरएच के गेंदबाजों के पास उनके शॉट्स का कोई जवाब नहीं था.

Advertisement

सबसे खास बात यह रही कि वैभव आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए थे. वह 28 गेंदों पर 97 रन बनाकर खेल रहे थे और सिर्फ एक बड़े शॉट की जरूरत थी. पूरा स्टेडियम इतिहास बनने का इंतजार कर रहा था. लेकिन तभी प्रफुल्ल हिंगे की शॉर्ट गेंद पर वह कैच आउट हो गए और रिकॉर्ड टूटने से रह गया.
यह भी पढ़ें: RR vs SRH: 'वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में एक शब्द नहीं बोला...', भारतीय धुरंधर ने पैट कम‍िंस की लगाई क्लास

अगर वैभव सूर्यवंशी अपनी 29वीं गेंद पर सेंचुरी पूरी कर लेते, तो वह T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो तीसरे नंबर पर आ जाते. इतना ही नहीं, वह क्रिस गेल का IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ देते, जो पिछले 13 सालों से कायम है.

Advertisement

इस प्लेयर ने जड़ा था सबसे तेज शतक
बता दें कि T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम दर्ज है. उन्होंने 2024 में साइप्रस के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 27 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी. साहिल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर दो भारतीय बल्लेबाज मौजूद हैं. उर्विल पटेल ने 2024 में गुजरात के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक बनाया था. वहीं अभिषेक शर्मा ने भी पंजाब की ओर से खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 28 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी.

तुर्की के बल्लेबाज मुहम्मद फहद ने 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंदों पर शतक जमाया था. अगर वैभव सूर्यवंशी अपनी सेंचुरी 29 बॉल पर पूरी कर लेते, तो वह भी इस सूची में शामिल हो जाते.
यह भी पढ़ें: 'वो क्रिकेट के भगवान हैं...', सचिन के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन

आईपीएल की बात करें, तो सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़ा था. वैभव सूर्यवंशी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. वैभव ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के विरुद्ध सिर्फ 35 बॉल पर शतक ठोक दिया था.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी 'यूनिवर्स बॉस' गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से रह गए, लेकिन जिस तरह उन्होंने दुनिया के बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसने साफ कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल चुका है. 15 साल की उम्र में एलिमिनेटर जैसे बड़े मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी करना बताता है कि वैभव सिर्फ भविष्य के खिलाड़ी नहीं, बल्कि अभी से बड़े मंच के स्टार हैं. यही वजह है कि अब क्रिकेट जगत में उनकी तुलना बड़े-बड़े दिग्गजों से होने लगी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »