'...याद नहीं आती', बाबर-र‍िजवान के टीम में ना होने पर PAK ख‍िलाड़ी ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO

पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी फहीम अशरफ ने अफगानिस्तान से हार के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी पर बात की. उन्होंने कहा कि टीम का ध्यान जीत पर है, भले ही कुछ अहम खिलाड़ी न हों.

Advertisement
बाबर आजम और मोहम्मद र‍िजवान के पाक‍िस्तानी टीम में ना होने पर फहीम अशरफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो जवाब दिया, वो वायरल हो रहा है (Photo: Getty) बाबर आजम और मोहम्मद र‍िजवान के पाक‍िस्तानी टीम में ना होने पर फहीम अशरफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो जवाब दिया, वो वायरल हो रहा है (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

पाकिस्तान के ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए ट्राई-सीरीज मैच के बाद रिपोर्टर के सवाल का मजेदार जवाब दिया.

उन्होंने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के टीम में ना होने पर बात की. पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में पहली हार झेलनी पड़ी, जब 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 18 रन से पीछे रह गई. 

Advertisement

ट्राई सीरीज (UAE भी खेल रही है) में आख‍िरी ओवर्स में हारिस रऊफ ने तेज बैटिंग से हार का अंतर कम किया. लेकिन उनकी कोश‍िश कामयाब नहीं हो सकी.

जब फहीम से पूछा गया कि क्या उन्हें बाबर और रिजवान की कमी महसूस हुई, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा-देखिए, मैच के दौरान बस यही याद रहता है कि कितने रन चाहिए और कितनी गेंदें बाकी हैं. यहां बैठकर हमें अपने घरवालों की भी याद आती है, लेकिन मैच के दौरान घरवालों की भी याद नहीं आती, तो आप हमारे साथियों की बात कर रहे हैं. मैच में तो बस यही सोचते हैं कि पाकिस्तान को कैसे जिताना है.

यानी उन्होंने साफ कहा कि मैदान पर ध्यान सिर्फ टीम की जीत पर होता है, न कि इस बात पर कि कौन खिलाड़ी मौजूद है या नहीं.

Advertisement

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को हालिया खराब प्रदर्शन की वजह से ट्राई सीरीज ही नहीं, बल्कि एशिया कप की टीम से भी बाहर कर दिया गया है. पाकिस्तान का अगला मैच गुरुवार को त्रिकोणीय सीरीज में UAE से होगा. इससे पहले दोनों टीमों की भिड़ंत में पाकिस्तान ने मेजबान UAE को 31 रन से हराया था.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »