'कुलदीप यादव के साथ हमेशा अन्याय क्यों होता है?', वनडे में सबसे ज्यादा विकेट फिर भी बाहर, फूटा दिग्गज का गुस्सा

कुलदीप यादव किसी पिच या परिस्थिति के मोहताज नहीं हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को फिरकी के जाल में फंसाने का काम किया है. पिछले पांच साल में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है.

Advertisement
आखिर कुलदीप यादव को मिल रही किसकी गलती की सजा? (Photo: PTI) आखिर कुलदीप यादव को मिल रही किसकी गलती की सजा? (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीसरे वनडे मैच में 27 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारतीय टीम इस निर्णायक मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी थी. लेकिन कप्तान शुभमन गिल का यह दांव उल्टा पड़ गया. इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. भारतीय टीम को पहला विकेट 31वें ओवर में मिला. तब तक इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की पार्टनरशिप कर भारत पर शिकंजा कस लिया था.

Advertisement

टीम चयन पर उठे सवाल

इस धमाकेदार शुरुआत की बदौलत इंग्लैंड ने 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 387 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. 388 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 360 रन ही बना सकी और 27 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी. इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के टीम चयन पर सवाल खड़े किए हैं. आकाश चोपड़ा का मानना है कि इस मैच में चाइनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करना एक बड़ी गलती थी.

कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिल रहा मौका


अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने साफ कहा कि अगर कुलदीप किसी और देश के लिए खेल रहे होते तो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के हर मैच में उनकी जगह पक्की होती. उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव को आखिर और क्या करना होगा? अगर वह दुनिया की किसी भी अन्य टीम में होते तो हर एक मैच खेलते. लेकिन भारतीय टीम में सबसे पहले उन्हीं को ड्रॉप किया जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'शोर होने दीजिए, तभी तो मजा है', रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, आलोचकों पर जमकर बरसे 

पिछले 5 सालों में भारत के नंबर-1 वनडे गेंदबाज

आकाश चोपड़ा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि कुलदीप यादव पिछले पांच सालों में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. कुलदीप यादव ने पिछले पांच सालों के दौरान 55 मैचों में हिस्सा लिया है. इस दौरान उन्होंने 87 विकेट झटकने में सफलता हासिल की. इसके बाद दूसरे नंबर पर 48 मैचों में 76 विकेट के साथ मोहम्मद सिराज का नाम है. वहीं 29 मैचों में 58 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी नंबर तीन पर मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे में गर्दा उड़ाएंगे वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब? चेक करें फुल शेड्यूल

बुमराह के बिना बेअसर साबित हुए भारतीय गेंदबाज

हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-3 में शामिल तीनों ही गेंदबाज तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा ही नहीं थे, जबकि कुलदीप को बेंच पर बिठाया गया. जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय गेंदबाजी बेदम दिखाई पड़ती है. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय युवा गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से फैन्स के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को भी निराश किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »