क्रिकेटर रिंकू सिंह का डॉगी 'ब्रूडो' 4 दिन तक रहा लापता, सोशल मीडिया पर बहन नेहा स‍िंह का छलका दर्द

टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनका परिवार 4 दिनों तक लगातार परेशान रहा. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए लोगों से मदद भी मांगी. जानिए क्या है पूरा मामला.

Advertisement
रिंकू सिंह का प्यारा डॉगी 12 अक्टूबर से हुआ लापता (Photo:Rinku/Neha Singh Instagram) रिंकू सिंह का प्यारा डॉगी 12 अक्टूबर से हुआ लापता (Photo:Rinku/Neha Singh Instagram)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह का परिवार 4 दिनों तक बेहद परेशान रहा. दरअसल, रिंकू सिंह का पालतू डॉगी 'ब्रूडो' 12 अक्टूबर से लापता था. परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था, लेकिन चार दिन तक उसका कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. 

रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से मदद की अपील भी की थी. नेहा ने बताया था कि ब्रूडो उनके परिवार का हिस्सा है और उसके लापता होने से परिवार के सभी लोग परेशान हैं.

Advertisement

परिवार ने लोगों से अपील की थी कि अगर किसी को भी ब्रूडो दिखाई दे, तो उसकी जानकारी परिवार तक पहुंचाएं. ब्रूडो गोल्डन रंग का लैब्राडोर है और उसकी पहचान के लिए गले में लाल रंग का बेल्ट होने की जानकारी शेयर की गई थी. 

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया बेपनाह प्यार, बर्थडे पर सरेआम कही दिल की बात

ब्रूडो अलीगढ़ की ओजोन सिटी के गोल्डन स्टेट हाउसिंग सोसाइटी स्थित घर से सुबह टहलने निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिवार ने आसपास के पार्क, सोसाइटी और दूसरी जगहों पर उसकी तलाश भी की. हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में ब्रूडो पार्क की तरफ जाता दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला था, जिसके कारण पूरा परिवार बेहद परेशान रहा.

4 दिन बाद मिला 'ब्रूडो'

Advertisement

12 अक्टूबर से लापता रिंकू सिंह का डॉगी 'ब्रूडो' आज (17 अक्टूबर)  4 दिन बाद आखिरकार मिल गया. 'ब्रूडो' के मिलने की जानकारी रिंकू सिंह की बहन नेहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी. वीडियो में नेहा ब्रूडो के साथ बेहद खुश नजर आई और सभी का धन्यवाद भी किया. वीडियो में नेहा बोली कि 4 दिन से ब्रूडो की बहुत याद आ रही थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »