जसप्रीत बुमराह की कमी, भुवनेश्वर की एंट्री... 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की असली वजह आई सामने

भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में कमबैक के पीछे एक्सपीर‍ियंस और IPL में उनका प्रदर्शन वजह रहा. टीम इंड‍िया के बैट‍िंग कोच सितांशु कोटक ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और यंग बॉलर्स के बीच अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत का जिक्र किया. भुवनेश्वर ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.

Advertisement
भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए आख‍िरी बार साल 2022 में खेले थे (Photo: Reuters) भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए आख‍िरी बार साल 2022 में खेले थे (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

Bhuvneshwar Kumar Return: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के पीछे अनुभव और IPL में उनका प्रदर्शन अहम वजह हो सकते हैं. भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिया है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और यंग बॉलर्स के बीच अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत को देखते हुए सेलेक्टर्स ने यह फैसला लिया होगा.

36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 विकेट लिए हैं. हालांकि, उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. पिछले दो IPL सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. कोटक के मुताबिक, न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी सेलेक्टर्स ने उनके नाम पर विचार किया है.

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले कोटक ने कहा कि इंग्लैंड में भी उन्हें लगा था कि बुमराह टीम में नहीं थे और कई यंग गेंदबाज खेल रहे थे. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें टीम में चुना जा रहा है, लेकिन किसी न किसी लेवल पर अनुभव की भी जरूरत है.

कोटक ने भुवनेश्वर के पिछले दो IPL सीजन के प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों को देखते हुए सोचा होगा कि टीम को अनुभव की जरूरत है और भुवनेश्वर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

बेंच स्ट्रेंथ पर भी बोले कोटक
कोटक ने टीम में सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने और नए खिलाड़ियों को मौके देने की रणनीति पर भी बात की. उन्होंने कहा कि कुछ मैचों में बुमराह को आराम दिया जाता है, जबकि कुछ मुकाबलों में दूसरे सीनियर खिलाड़ी भी नहीं खेलते. 

Advertisement

ऐसे में दुनिया की हर टीम को अपनी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत रखनी होती है और खिलाड़ियों को अवसर देने पड़ते हैं. उन्होंने माना कि इस तरह के बदलावों से कभी-कभी नतीजों पर असर पड़ सकता है. हालांकि, उनके मुताबिक भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ इतनी मजबूत है कि प्रदर्शन पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं होना चाहिए.

भारत सीरीज में 1-0 से आगे
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला गया. जहां भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था. भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है. सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • 6 अक्टूबर: पहला टी20, लखनऊ: भारत 8 विकेट से जीता
  • 9 अक्टूबर: दूसरा टी20, रांची
  • 11 अक्टूबर: तीसरा टी20, इंदौर
  • 14 अक्टूबर: चौथा टी20, हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर: पांचवां टी20, बेंगलुरु

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »