IPL FINAL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) लगातार दूसरे साल आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है. आज (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) से फाइनल खेलेगी.
अगर आरसीबी यह फाइनल जीतती है, तो टीम और उसके फैन्स के लिए यह बेहद खास पल होगा. आरसीबी ने 2025 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी.
हालांकि, पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद इस बार बेंगलुरु पुलिस कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती है. इसी वजह से पुलिस ने फाइनल के दिन और उसके बाद शहर में जश्न मनाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मैच के नतीजे के बाद सड़कों पर सेलिब्रेट करने, पटाखे फोड़ने और यातायात या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें.
The biggest Sunday of the year is here 🤩
We can't sleep, can you? ⌛#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/XG0YLb62tI
प्रशंसकों को सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटाकर जश्न मनाने से भी मना किया गया है. इसके अलावा, बिना अनुमति सड़कों की ओर एलईडी स्क्रीन लगाने पर भी रोक लगा दी गई है.
पहले से लगी ऐसी स्क्रीन पर भी मैच का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा. मॉल, पब, रेस्तरां या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर बड़े स्क्रीन लगाकर सार्वजनिक रूप से मैच दिखाने की भी अनुमति नहीं होगी.
बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर भी चेतावनी दी है. किसी भी टीम या उसके समर्थकों के खिलाफ भड़काऊ, अपमानजनक या नफरत फैलाने वाले पोस्ट करने से बचने को कहा गया है.
एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि, 'मैच के नतीजे के बहाने दूसरे टीमों के फैन्स को उकसाने या उनका मजाक उड़ाने जैसी हरकतें विवाद और झगड़े की वजह बन सकती हैं.'
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क