ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया सितारा... मैदान पर उतरते ही तोड़ेगा रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज में सबकी नजरें ओलिवर पीक पर हैं. ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टीम की बल्लेबाजी की नई पहचान बन सकता है.

Advertisement
ओलिवर पीक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अगले सुपरस्टार माने जा रहे हैं. (Photo: ICC/Getty Images) ओलिवर पीक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अगले सुपरस्टार माने जा रहे हैं. (Photo: ICC/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रावलपिंडी,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम एक बार फिर युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेलने जा रही है. पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में होने जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ओलिवर पीक का इंटरनेशनल डेब्यू तय है. खास बात यह है कि पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए ओडीआई डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बनने रहे हैं.  इस मामले में वो महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे. पीक 19 साल और 261 दिन की उम्र में डेब्यू करेंगे.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान जोश इंग्लिस ने मैच से पहले इसकी पुष्टि कर दी. उन्होंने बताया कि ओलिवर पीक और तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में खेलेंगे. स्टैनलेक के लिए यह वापसी बेहद खास है क्योंकि वह करीब सात साल बाद ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में नजर आएंगे.

ओलिवर पीक ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे युवा ओडीआई खिलाड़ी बनेंगे. लेकिन असली चर्चा इस बात की है कि वह 20 साल और 58 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इतने कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में जगह मिलना इस बात का संकेत है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा मान चुका है.

रावलपिंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंग्लिस ने कहा, 'पीक के लिए यह बेहद रोमांचक पल है. पिछले कुछ सालों में उसने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, वह इस मौके का पूरी तरह हकदार है. टीम में आने के बाद से उसने सभी को प्रभावित किया है.' 2006 में जन्मे ओलिवर पीक को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. विक्टोरिया के इस युवा बल्लेबाज ने बेहद कम उम्र में कई बड़े मुकाम हासिल कर लिए. वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की कप्तानी कर चुके हैं, अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और शेफील्ड शील्ड के साथ-साथ बिग बैश लीग में भी छाप छोड़ चुके हैं.

Advertisement

उनके आंकड़े भले अभी बहुत बड़े नजर नहीं आते हों. लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत 36.75 है और सर्वोच्च स्कोर नाबाद 55 रन रहा है, लेकिन चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि ओलिवर पीक की सबसे बड़ी ताकत उनका टेम्परामेंट और मैच अवेयरनेस है. दबाव में शांत रहना और परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करना उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाता है.

अंडर-19 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल
इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में लगाया गया उनका शतक भी काफी चर्चा में रहा था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया वह मुकाबला हार गया, लेकिन ओलिवर पीक ने अपनी बल्लेबाजी से बता दिया कि उनमें बड़े मैचों का खिलाड़ी बनने की क्षमता है. पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया मजबूरी में नई टीम के साथ उतर रहा है. कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुज, मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श जैसे बड़े खिलाड़ी चोट और IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) प्रतिबद्धताओं के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं. मार्श हाल ही में आईपीएल के दौरान टखने की चोट का शिकार हो गए थे.

जोश इंग्लिस ने कहा, 'अपने कप्तान को खोना निश्चित तौर पर निराशाजनक है. मिच टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं और उनका नहीं होना बड़ा झटका है.' ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी इस बार काफी अलग नजर आएगी. तेज गेंदबाजी का जिम्मा अब नाथन एलिस, रिले मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक जैसे गेंदबाजों पर होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »