AUS vs BAN: मैके टेस्ट के पहले दिन विकेटों का पतझड़... बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया भी लड़खड़ाया, स्टार्क-शोरिफुल चमके

मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय करेगा. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.

Advertisement
मैके टेस्ट में शोरिफुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी. (Photo: AFP) मैके टेस्ट में शोरिफुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैके,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है. इस मुकाबले का पहला दिन (22 अगस्त) गेंदबाजों के नाम रहा और 18 विकेट गिरे. बांग्लादेश की पहली पारी महज 64 रनों पर सिमट गई, लेकिन उसके बाद मेहमान टीम के गेंदबाजों ने जोरदार पलटवार करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के भी आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. स्टम्प्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 165 रन बनाए और उसके पास 101 रनों की बढ़त है. कैमरन ग्रीन 51 और नाथन लायन 10 रन बनाकर नॉटआउट हैं.

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दिन की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही. मिचेल स्टार्क के सामन उसके टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए और 11 ओवर के अंदर स्कोर 15/5 हो गया. मुश्फिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दबाव कम नहीं होने दिया. लंच तक बांग्लादेश छह विकेट पर सिर्फ 35 रन बना पाया था. निचले क्रम ने स्कोर को 50 के पार जरूर पहुंचाया, लेकिन कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी. पूरी टीम 34 ओवर में 64 रन पर ऑलआउट हो गई.

सिर्फ 64 रन बनाने के बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश बेहद कम थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाकर अपनी टीम को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की.ऑस्ट्रेलिया ने तेजी से रन बनाए और 9.5 ओवर में 50 का आंकड़ा छू लिया, लेकिन तब तक उसके तीन विकेट गिर चुके थे. टी ब्रेक तक मेजबान टीम का स्कोर 50/3 था. इसके बाद स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने पारी संभाली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के स्कोर से आगे पहुंचाया.

Advertisement

शोरिफुल इस्लाम ने झटके 6 विकेट
स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद भी ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा. विकेट गिरने के बीच उन्होंने जल्दबाजी करने के बजाय परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी की.ग्रीन ने 80 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके निकले. उनकी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 100 रनों से ज्यादा की बढ़त हासिल की, जो इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. दूसरी तरफ बांग्लादेश के गेंदबाज लगातार विकेट निकालते रहे. ऑस्ट्रेलिया 150 के पार जरूर पहुंचा, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक उसके आठ बल्लेबाज आउट हो चुके थे. बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने अब तक छह विकेट चटकाए हैं.

पहले दिन का खेल दो अलग तस्वीरें दिखाता है. बल्लेबाजी में बुरी तरह नाकाम रहने के बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट निकालकर संघर्ष जारी रखा, लेकिन 64 रनों की पहली पारी ने उसे काफी पीछे कर दिया है. इस तरह की पिच पर ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा 101 रनों की बढ़त भी बड़ी साबित हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »