बारिश ने बदला T20 वर्ल्ड कप का गणित, ऑस्ट्रेलिया बाहर… किस्मत ने दिया ज‍िम्बाब्वे को सुपर-8 का टिकट

जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच बारिश से रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसने ज‍िम्बाब्वे को पांच अंकों के साथ सुपर 8 में पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था, इसलिए टूर्नामेंट से बाहर हो गया. श्रीलंका की हार ने पहले ही उनकी राह मुश्किल कर दी थी.

Advertisement
ऑस्ट्रेल‍िया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर (Photo: AP) ऑस्ट्रेल‍िया की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर (Photo: AP)

aajtak.in

  • कैंडी (पल्लेकेले) ,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में तब बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब ज‍िम्बाब्वे (Zimbabwe) और आयरलैंड (Ireland) के बीच मंगलवार (17 फरवरी) होने वाला मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. दरअसल, इस रद्द मैच की वजह से ऑस्ट्रेल‍िया का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया. 

पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेड‍ियम (Pallekele International Cricket Stadium) में बिना परिणाम खत्म हुए इस मैच में दोनों टीमों ज‍िम्बाब्वे और आयरलैंड को एक-एक अंक मिला, और यही अंक जिम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचाने के लिए पर्याप्त साबित हुआ. 

Advertisement

इस नतीजे के बाद ऑस्ट्रेल‍िया की टी20 वर्ल्ड कप की उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो गईं. जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर भी अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच सकता था. ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका था और इस ‘नो रिजल्ट’ ने आयरलैंड की राह भी बंद कर दी. 

यह भी पढ़ें: पैरों तले रखी थी ट्रॉफी, 3 साल बाद 'कुदरत का न‍िजाम' टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेल‍िया पर पड़ा भारी

ऑस्ट्रेल‍िया को पहले ही लग चुका था झटका
ऑस्ट्रेलिया की स्थिति एक दिन पहले ही कमजोर हो गई थी, जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी से किया, जिसमें पथुम न‍िसंका की शतकीय पारी निर्णायक रही इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले ज‍िम्बाब्वे से भी हार मिली थी, जबकि उनकी इकलौती जीत आयरलैंड के खिलाफ आई थी. कुल मिलाकर उनका अभियान निराशाजनक रहा. 

Advertisement

वैसे आयरलैंड और ज‍िम्बाब्वे के बीच हुए इस मुकाबले में तकनीकी तौर पर किसी टीम को जीत नहीं मिली, लेकिन बार‍िश का सबसे बड़ा फायदा ज‍िम्बाब्वे को हुआ, जिसने इस मैच के र‍िजल्ट के साथ सुपर आठ में जगह बना ली. वहीं टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेल‍िया और आयरलैंड की व‍िदाई हो गई. ज‍िम्बाब्वे ने 3 मैचों में 2 मैच जीते और एक रद्द रहा, जिसकी बदौलत उसके पांच अंक हुए. वहीं इस ग्रुप से श्रीलंका 3 में से 3 मैच जीतकर पहले ही क्वाल‍िफाई कर चुका है. 
 

ज‍िम्बाब्वे और आयरलैंड के मैच में बार‍िश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका (Photo: Getty)

अब इस ग्रुप से श्रीलंका और ज‍िम्बाब्वे आगे बढ़ गए हैं. वहीं इनके अलावा इंग्लैंड, भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, और वेस्टइंडीज भी सुपर 8 में अपनी जगह बना चुके हैं. अब आखिरी सुपर 8 स्थान के लिए पाक‍िस्तान और अमेर‍िका के बीच मुकाबला बचा है. ऐसे में पाकिस्तान का नामीबिया के खिलाफ 18 फरवरी को होने वाला मुकाबला बेहद अहम है. 

क्या था ऑस्ट्रेलिया का समीकरण?
ऑस्ट्रेलिया के पास क्वालिफाई करने का रास्ता बेहद मुश्किल था. उन्हें उम्मीद थी कि आयरलैंड, ज‍िम्बाब्वे को हरा दे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने अंतिम मैच में ओमान पर बड़ी जीत दर्ज करनी थी. साथ ही उन्हें अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ता. लेकिन बारिश ने सारे समीकरण खत्म कर दिए. 

Advertisement


 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement