पैरों तले रखी थी ट्रॉफी, 3 साल बाद 'कुदरत का न‍िजाम' टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेल‍िया पर पड़ा भारी

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेल‍िया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो म‍िचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्प‍ियन ऑस्ट्रेल‍िया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वाल‍िफाई नहीं कर पाई. ज‍िसे फैन्स कह रहे कि आख‍िरकार कुदरत के न‍िजाम (बार‍िश) ने ज‍िम्बाब्वे का साथ द‍िया और म‍िचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम के साथ हो गई.

Advertisement
ऑस्ट्रेल‍ियाई क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी (Photo: AP) ऑस्ट्रेल‍ियाई क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में भी नहीं पहुंच सकी (Photo: AP)

aajtak.in

  • कैंडी (पल्लेकेले),
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

साल 2026 चल रहा है, 3 साल पहले ऑस्ट्रेल‍िया ने वनडे वर्ल्ड कप कप 19 नवंबर 2023 को भारत को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में हराकर जीता था. उस वर्ल्ड कप में भारत को हराने के बाद ऑस्ट्रेल‍ियाई क्रिकेटर म‍िचेल मार्श की एक तस्वीर ने काफी सुर्ख‍ियां बटोरी थी, ज‍िसमें उनके पैरों के तले उस साल का वनडे वर्ल्ड कप था. मार्श की उस तस्वीर पर खूब बवाल हुआ था.  

Advertisement

तब उन्होंने उस वायरल तस्वीर पर र‍िएक्शन द‍िया था. मार्श ने तब यह पूछे जाने पर कहा कि क्या वह ऐसा दोबारा करेंगे? तब उन्होंने कहा- हां शायद, सच कहूं तो. उस फोटो में किसी का भी अपमान करने का इरादा नहीं था. मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, सोशल मीडिया पर भी ज्यादा कुछ नहीं देखा है, हालांकि सब कह रहे हैं कि यह वायरल हो गई है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है....
यह भी पढ़ें: Ireland vs Zimbabwe T20 WC Highlights: बार‍िश बनी ज‍िम्बाब्वे के लिए वरदान, सुपर-8 के लिए किया क्वाल‍िफाई, ऑस्ट्रेल‍िया बाहर

उस घटना के बाद आज (मंगलवार) तारीख 17 फरवरी है, जहां तब की वनडे वर्ल्ड चैम्प‍ियन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. फ‍िर इस बात पर सोशल मीड‍िया पर बज्ज है कि आख‍िरकार ऑस्ट्रेल‍िया ने जो बेकदरी उस वर्ल्ड कप की कर डाली थी, उसका बदला उसे इस टी20 कप में म‍िला है. 

अब इसी पूरे घटनाक्रम पर कुछ फैन्स कह रहे हैं, वो कहते हैं ना जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए....

Advertisement

खास बात यह है कि कंगारू टीम के बाहर होने का अपडेट भी आयरलैंड और ज‍िम्बाब्वे के बीच हुए रद्द मैच के बाद से आया.

अब सोशल मीडिया पर कई फैन इसे इस चीज से जोड़कर देख रहे है कि ऑस्ट्रेल‍िया ने जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता था तो म‍िचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही  ऑस्ट्रेल‍िया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वाल‍िफाई नहीं कर पाई. उसको 3 साल बाद 'कुदरत का न‍िजाम' ने सबक स‍िखा दिया. 

कुदरत का निजाम एक बहुत मशहूर उर्दू का वाक्यांश है. ज‍िसका आशय है प्रकृति का नियम, कुदरत का सिस्टम या अंग्रेजी में इसे law of nature, nature taking its course कहते हैं. 

बारिश बनी ऑस्ट्रेलिया-आयरलैंड के लिए ‘विलेन’, जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचा
ज‍िम्बाब्वे ने मंगलवार को ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली. क्योंक‍ि  ग्रुप-B में उसका मुकाबला आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ लगातार बारिश के कारण धुल गया. इसी वजह से ऑस्ट्रेल‍िया और आयरलैंड दोनों टी20 वलर्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए. 

एक-एक अंक ने बदल दी तस्वीर
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों आयरलैंड और ज‍िम्बाब्वे  को एक-एक अंक मिला. इस साझा अंक के साथ जिम्बाब्वे के कुल पांच अंक हो गए, जो उसे सुपर-8 में पहुंचाने के लिए पर्याप्त साबित हुए. अब जिम्बाब्वे 26 फरवरी को चेन्नई में अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में भारत से भिड़ेगा. जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने वाली सातवीं टीम बनी और उसने ग्रुप-G1 को पूरा किया, जिसमें पहले से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बारिश में बह गईं
बारिश से पहले समीकरण यह था कि ऑस्ट्रेलिया की राह तभी बनती, जब जिम्बाब्वे अपने बचे दोनों मैच हारता. लेकिन मौसम ने ऐसा होने का मौका ही नहीं दिया और लगातार बारिश ने उनके अभियान पर विराम लगा दिया.
 

Group B of T20 World Cup 2026 

टॉस भी नहीं हो सका, मैदान ढका रहा
मंगलवार को यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेड‍ियम ( Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जाना था, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस में देरी हुई.मैदान लंबे समय तक कवर्स से ढका रहा और गीला आउटफील्ड खेलने लायक नहीं बन पाया. अंततः बिना एक भी गेंद डाले मैच रद्द करने का फैसला लिया गया.

श्रीलंका पहले ही कर चुका था क्वालिफाई
ग्रुप बी में शीर्ष पर चल रही श्रीलंका पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी थी. ऐसे में यह मुकाबला जिम्बाब्वे और आयरलैंड के लिए ‘करो या मरो’ जैसा था. जिम्बाब्वे अब 19 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा, लेकिन सुपर-8 का टिकट वह पहले ही सुनिश्चित कर चुका है.

कुल म‍िलाकर एक भी गेंद खेले बिना मिला यह परिणाम जिम्बाब्वे के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के लिए यह टूर्नामेंट निराशाजनक अंत लेकर आया. अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे के सामने असली चुनौती होगी, जहां उसे भारत जैसी दिग्गज टीम से शुरुआत करनी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement