सूर्यकुमार यादव और शुभमन ग‍िल OUT, वैभव सूर्यवंशी IN? एश‍ियन गेम्स के लिए BCCI का बड़ा ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को भेज दी है. टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को इसमें जगह नहीं मिली है, जबकि आईपीएल में धमाल मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहली बार इस सूची में शामिल किए गए हैं.

Advertisement
एशियन गेम्स 2026: गिल-सूर्या गायब, 15 साल के वैभव का जलवा (Photo: PTI) एशियन गेम्स 2026: गिल-सूर्या गायब, 15 साल के वैभव का जलवा (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में होने वाले खेलों के लिए 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को सौंप दी है. इस सूची में सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एंट्री और मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के बाहर होने को लेकर है.

Advertisement

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है और अब उन्हें पहली बार एशियन गेम्स की संभावित टीम में शामिल किया गया है. दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम इस सूची में नहीं है.

दरअसल, भारत का वेस्टइंडीज दौरा और एशियन गेम्स का क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग एक ही समय पर खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज होनी है, जबकि एशियन गेम्स का पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा. ऐसे में सेलेक्टर्स को दो अलग-अलग टी20 टीमों की योजना बनानी पड़ रही है.

शुभमन गिल के वनडे टीम की कप्तानी संभालने की संभावना को देखते हुए उन्हें एशियन गेम्स की सूची में शामिल नहीं किया गया. वहीं पीटीआई को  सूत्रों ने बताया सूर्यकुमार यादव अब 2028 ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप की दीर्घकालिक योजनाओं का हिस्सा नहीं माने जा रहे हैं, इसलिए उनका नाम भी संभावित खिलाड़ियों में नहीं रखा गया.

Advertisement

एशियन गेम्स टीम की कप्तानी के प्रमुख दावेदारों में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा शामिल हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम सूची में जरूर है, लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए उस समय उनकी प्राथमिकता वनडे क्रिकेट हो सकती है. हर्षित राणा को भी फिटनेस वापसी की उम्मीद के साथ संभावित खिलाड़ियों में रखा गया है.

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे को जगह मिली है. हालांकि इनमें से केवल दो खिलाड़ियों के एशियन गेम्स टीम में शामिल होने की संभावना है, जबकि बाकी खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं.

दिलचस्प बात यह है कि हालिया प्रदर्शन खास नहीं रहने के बावजूद हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी इस सूची में शामिल हैं.

एश‍ियन गेम्स के लिए 30 ख‍िलाड़‍ियों की ल‍िस्ट में कौन शामिल?
BCCI द्वारा IOA को भेजी गई 30 खिलाड़ियों की संभावित सूची में यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »