IND vs SL Asia Cup 2022: अब हारना मना है! एशिया कप में आज श्रीलंका का सामना करेगी टीम इंडिया

एशिया कप में आज (6 सितंबर) भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. पाकिस्तान के खिलाफ हार के चलते भारतीय टीम के लिए इस मैच में जीत हासिल करना काफी जरूरी है. अफगानिस्तान को हराने के बाद श्रीलंकाई टीम के हौसले काफी बुलंद हैं, ऐसे में भारत के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है.

Advertisement
Team India Players Team India Players

aajtak.in

  • दुबई,
  • 06 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST

एशिया कप 2022 के सुपर-चार मुकाबले में टीम इंडिया का सामना आज (6 सितंबर) श्रीलंका से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो सरीखा है. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को तीनों डिपार्टमेंट में बेस्ट प्रदर्शन करना होगा.

Advertisement

कोहली का फॉर्म में आना अच्छी बात

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि टॉप-3 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित, केएल राहुल और विराट कोहली सभी तीनों ने आक्रामक अंदाज में बैटिंग की. कोहली अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हों, लेकिन रविवार को उन्होंने संकेत दिया कि वह इस दिशा में बढ़ रहे हैं.  एशिया कप में लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह भी शांत करा दिया है.

टीम में ऋषभ पंत बनाम दिनेश कार्तिक को लेक बहस जारी है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया गया था. कार्तिक को हालांकि पहले दो मैचों में बमुश्किल से बल्लेबाजी का मौका मिला ऐसे में उन्हें बाहर रखने से फैन्स हैरान थे.  भारत को अपने मध्यक्रम के बारे में फैसला करने की जरूरत है.

Advertisement

क्लिक करें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, कमबैक करने को तेैयार ये स्टार प्लेयर

चोटिल रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारत के पास गेंदबाजी विभाग में खिलाने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं. भारत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ पांच गेंदबाजी ऑप्शन के साथ खेला था और यह फैसला टीम के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि भुवनेश्वर कुमार का दिन अच्छा नहीं गया.

अक्षर पटेल को मिल सकता है चांस

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत के हीरो हार्दिक पंड्या मंहगे साबित हुए और ऐसा ही युजवेंद्र चहल के साथ हुआ जो टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं. पांच गेंदबाजों की 'थ्योरी' में हार्दिक के चार ओवर काफी अहम हो जाते हैं. अक्षर पटेल को टीम में संतुलन प्रदान करने के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है, जिन्हें जडेजा की जगह बुलाया गया है.

आवेश खान पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अस्वस्थ थे. ऐसे में देखना होगा कि तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के तौर पर उनकी टीम में वापसी होती है या नहीं. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने जोर दिया था कि भारत विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश के साथ खेलने की कोशिश करेंगे, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का प्रयोग करना जारी है.

Advertisement

श्रीलंका के बल्लेबाज फॉर्म में

तीसरे नंबर के बल्लेबाज चरित असालंका को छोड़कर श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने प्रभाव डाला है, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान दासुन शनाका और कुसाल मेंडिस तथा अफगानिस्तान के खिलाफ धनुष्का गुणतिलक और भानुका राजपक्षे शामिल हैं. कोच क्रिस सिल्वरवुड की टीम अब राहत की सांस ले सकती है कि वह किसी भी हालात में जीत हासिल कर सकती है.

क्लिक करें- 'उन्हें मैसेज नहीं करने वालों के नाम...', विराट कोहली को लेकर बोले सुनील गावस्कर

शनाका ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार ओवर के बाद कहा था, 'ड्रेसिंग रूम में यही जज्बा बना हुआ है. हमें लगता है कि हम बतौर टीम इस तरह के विकेट पर किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं. लक्ष्य का पीछा करते हुए हमें स्पष्ट पता होता कि विकेट किस तरह बर्ताव करेगा.' भारत को श्रीलंका से सतर्क रहना होगा क्योंकि एक और हार उसे फाइनल की दौड़ से बाहर कर सकता है.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, आवेश खान, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन.

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणातिलक, पथुम निसंका, कुसाल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजय डि सिल्वा, वानिंदु हसारंगा, महीष तीक्ष्णा , जेफ्रे वांडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पाथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो और दिनेश चांडीमल.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »