'भाई मैं आपको पर्सनली मैसेज करके सॉरी कहूंगा', अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से आखिर क्यों मांगी माफी?

अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा थे. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था. श्रालंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

Advertisement
अश्विन को लेकर क्या बोले अर्शदीप. (PHOTO: Reuters) अश्विन को लेकर क्या बोले अर्शदीप. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने बिंदास अंदाज से फैन्स का ध्यान खींचने का काम करते रहे हैं. अपने चुलबुले अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले अर्शदीप सिंह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. 

हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से माफी मांगी है. लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि अर्शदीप को अश्विन से माफी मांगनी पड़ी? अश्विन को लेकर अर्शदीप ने अपनी दिल की बात कही है.

Advertisement

कृष्णंक आत्रेय के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अर्शदीप सिंह से उनकी पसंद के आधार पर टॉप पांच भारतीय गेंदबाजों को चुनने और उन्हें रैंक करने के लिए कहा गया था. अर्शदीप ने इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को जगह दी.

लिस्ट में टॉप पर हैं भुवनेश्वर कुमार
 
अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार को पहला स्थान दिया और कहा कि वह उनके पर्सनल फेवरेट हैं, इसलिए वह थोड़े पक्षपाती भी हैं. मोहम्मद शमी को दूसरे स्थान पर रखते हुए अर्शदीप ने कहा कि उनकी सीम का जवाब नहीं है और वह किसी भी पिच पर गेंद को स्विंग करा सकते हैं.

कुलदीप-चहल को लेकर कही ये बात

अर्शदीप ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की कला और विकेट लेने की क्षमता की तारीफ करते हुए उन्हें तीसरे स्थान पर रखा. पंजाब किंग्स में अपने साथी युजवेंद्र चहल के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें चौथा स्थान मिला.

Advertisement

ये भी पढ़ें-  श्रीलंका दौरे से पहले गुरु मंत्र लेने धोनी के घर पहुंचे ऋषभ पंत, क्या अब होगी फॉर्म में वापसी? 

अश्विन को आखिरी स्थान पर मिली जगह

जैसे ही अर्शदीप ने अश्विन को 5वें नंबर पर रखा, उन्हें तुरंत अहसास हुआ कि भारत के इतने बड़े मैच-विनर को सबसे नीचे रखना सही नहीं लग रहा. अपनी बात संभालते हुए और हंसते हुए अर्शदीप ने कहा कि मैं अश्विन भाई को सबसे नीचे रेट नहीं करना चाहता था, लेकिन ऊपर कोई जगह बची ही नहीं थी. 

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि अश्विन कमाल के खिलाड़ी हैं और पंजाब टीम में आईपीएल के दौरान मेरे पहले कप्तान भी रह चुके हैं. सॉरी अश्विन भाई, मैं आपको पर्सनली मैसेज करके माफी मांग लूंगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »