विराट कोहली की 2 साल पुरानी टी-शर्ट में दिखीं अनुष्का, फोटो वायरल

अनुष्का को विराट की वही टी-शर्ट पहने देखा गया है, जिसे भारतीय कप्तान ने 2016 में पहना था.

Advertisement
विराट कोहली की टी-शर्ट पहने अनुष्का शर्मा विराट कोहली की टी-शर्ट पहने अनुष्का शर्मा

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 14 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST

इटली में सात फेरे लेने के बाद से विराट-अनुष्का लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल में अनुष्का को विराट की वही टी-शर्ट पहने देखा गया है, जिसे भारतीय कप्तान ने 2016 में पहना था. अनुष्का एयरपोर्ट पर यह टी-शर्ट पहने नजर आईं. यह वही टी-शर्ट है, जिस पर लिखा है- 'स्टेट ऑफ माइंड.'

अनुष्का और विराट की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है. आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने हस्बैंड विराट कोहली के साथ नजर आ रही हैं.

Advertisement

टीम इंडिया श्रीलंका में निदहास टी-20 ट्राई सीरीज खेलने में व्यस्त है. मैदान से दूर भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर चल रहे हैं.

कोहली 58 दिन लंबे साउथ अफ्रीका दौरे के बाद अपने घर पर फुर्सत के कुछ शानदार पल बिता रहे हैं. कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह रेस्ट मोड में नजर आ रहे थे.

क्रिकेट के मैदान से दूर विराट अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त वाइफ अनुष्का को देना चाहते हैं. खैर विराट आराम पर हैं उन्होंने साउथ अफ्रीका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया. विराट की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका में 5-1 से वनडे और 2-1 से टी-20 सीरीज में जीत दर्ज की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »