टीम इंडिया से बाहर 38 साल के उमेश यादव का तहलका! पंजाब डेब्यू पर खोला 'पंजा'

38 साल के उमेश यादव ने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में असम के खिलाफ 5 विकेट लिए. 24 ओवर में 70 रन देकर 5/70 के आंकड़े दर्ज किए. दो साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लौटे उमेश ने असम को 373 रन पर समेटा. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में यह उनका करियर का 16वां फाइव-विकेट हॉल है.

Advertisement
पंजाब के लिए खेलते हुए उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में 5 व‍िकेट लिए (Photo: Reuters) पंजाब के लिए खेलते हुए उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में 5 व‍िकेट लिए (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • न्यू चंडीगढ़ ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

टीम इंडिया से बाहर हो चुके 38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में तहलका मचा दिया. असम के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उमेश ने 24 ओवर में 70 रन देकर 5 विकेट झटके. सात मेडन ओवर भी फेंके.यह मुकाबला 11 अक्टूबर से शुरू हुआ और 14 अक्टूबर तक मुकाबला चलेगा. 

Advertisement

उमेश यादव ने भारतीय टीम के लिए आख‍िरी बार जून 2023 में खेले थे, यह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिपयनश‍िप का मुकाबला था. उसके बाद से वो टीम से बाहर हैं. बहरहाल, वो रणजी ट्रॉफी में उन्होंने यह जता द‍िया कि उनमें अब भी जज्बा बाकी है. 

उमेश ने पहले दिन रिशव दास (0) को क्लीन बोल्ड किया फ‍िर राजवीर सिंह (11) को व‍िकेट के पीछे लपकवाया. दूसरे दिन अमलनज्योति दास (0), मुख्तार हुसैन (11) और मोहित ठाकुर (1) को पवेलियन भेजकर अपना फाइव-विकेट हॉल पूरा किया. यह उनका फर्स्ट-क्लास करियर का 16वां पांच विकेट हॉल है.

लगभग दो साल बाद रणजी में लौटे उमेश ने विदर्भ छोड़ पंजाब का साथ चुना था. असम की पारी 373 रन पर सिमट गई. सिबसंकर रॉय 143 नॉट आउट और डेनिश दास 103 रन के साथ लड़े. पंजाब जवाब में बैटिंग कर रहा है. उसने मैच के तीसरे द‍िन खेल खत्म होने तक (96 ओवर्स) 287/5 

यानी उमेश ने एक बात तो साफ कर दी कि उम्र सिर्फ नंबर है, उमेश ने भारत के लिए 57 टेस्ट खेलते हुए 170 विकेट लिए हैं. वहीं 75 वनडे में उनके नाम 106 विकेट हैं. इसके अलावा 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 12 विकेट भी झटके हैं.

Advertisement

सवाल यह है कि उमेश, जो भी क्रिकेट में एक्ट‍िव हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट से उनका र‍िटायमेंट नहीं हुआ है, क्या वो अब भी भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »