उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट छात्रों को अब पढ़ाई के साथ अफसरों के अनुभव का भी लाभ मिलेगा. योगी सरकार की नई पहल के तहत हर महीने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर छात्रों से सीधे संवाद करेंगे. अधिकारी प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों की जानकारी देंगे. जिलाधिकारी कार्यक्रम तय करेंगे, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक समन्वय और मंडलायुक्त इसकी समीक्षा करेंगे.