अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में प्रस्तावित वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है. जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बैठक होने का दावा किया, वहीं ईरान ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई वार्ता तय नहीं है. दोनों देशों के अलग-अलग बयानों से कूटनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि बातचीत आगे बढ़ती है या नहीं.