संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एडीएनओसी के दो तेल टैंकरों पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया है. यूएई ने इसे समुद्री डकैती बताते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा कहा. हमले में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन जहाजों को मामूली नुकसान पहुंचा. ईरान ने आरोप पर तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है. इस बीच जारेड कुशनर गाजा शांति वार्ता के लिए मध्य पूर्व जाएंगे.