लगातार लगभग दो सप्ताह तक ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए हमलों पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका अब कूटनीतिक बातचीत को प्राथमिकता देना चाहता है, हालांकि जरूरत पड़ने पर सैन्य विकल्प खुले रहेंगे. इस फैसले के पीछे मिसाइल रक्षा भंडार, क्षेत्रीय तनाव और वार्ता की संभावनाओं को अहम वजह माना जा रहा है.