अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ईरान को लेकर सैन्य विकल्पों पर गंभीर चर्चा कर रहा है. व्हाइट हाउस और पेंटागन में लगातार बैठकों और सैन्य तैयारियों की खबरों ने संभावित एक्शन की आशंका बढ़ा दी है. हालांकि कूटनीतिक बातचीत के रास्ते अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि हालात बिगड़ने पर इसका असर तेल बाजार और वैश्विक राजनीति पर पड़ सकता है.