निठारी कांड के सभी 13 मामलों में बरी होकर जेल से रिहा हुए सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई. वह शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर फंदे से लटका मिला. जेल अधीक्षक के अनुसार, जेल में उसका व्यवहार सामान्य था. वहीं पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. कोली नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेल से बाहर आया था.