PBKS की लगातार चौथी हार के बाद captain Shreyas Iyer ने टीम की fielding और bowling पर सवाल उठाए हैं. धर्मशाला में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में Punjab Kings ने 210 रन बनाए थे, लेकिन Delhi Capitals ने 19 ओवर में ही मैच जीत लिया. Axar Patel और David Miller की ताबड़तोड़ पारियों ने मैच का पूरा momentum बदल दिया. हार के बाद अय्यर ने माना कि टीम pressure moments में अपनी योजनाएं सही तरीके से लागू नहीं कर सकी.