विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के साथ भारत के रिश्तों का बचाव करते हुए कहा कि संकट के समय मॉस्को हमेशा भारत के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने 1971 युद्ध समेत ऐतिहासिक समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत रूस को अपने सकारात्मक अनुभवों के आधार पर देखता है।