ईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई रुकने से भारत में ऊर्जा संकट गहरा गया है. मध्य पूर्व से आने वाले तेल में 61% की कमी आई है, लेकिन रूस से आयात दोगुना होने से देश को बड़ी राहत मिली है. अमेरिका से मिली विशेष छूट के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल की खरीद तेज कर दी है, जिससे रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया है