गोवा के मडगांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ 45 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे हैं, लेकिन वोट चोरी के आरोप पर अब तक कोई मुकदमा नहीं हुआ. राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए. भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को संविधान का भक्षक बताया.