प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर 17 सितंबर को देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दिल्ली में प्रधानमंत्री सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे. वाराणसी और वडनगर से सेवा संकल्प बाइक यात्राएं निकलेंगी. भाजपा ने एक महीने के सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है. गुजरात में दीप प्रज्वलन, जबकि कई राज्यों में रक्तदान और सेवा गतिविधियां होंगी.