पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का किशोर इकबाल अपनी रहस्यमयी स्थिति के कारण चर्चा में है. परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय तक तालाब में रहता था और पानी से बाहर निकलते ही शरीर में तेज जलन महसूस करता था. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. मामले की जानकारी मिलने के बाद अनंत अंबानी ने मदद की और इकबाल को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया. डॉक्टर अब उसकी स्थिति की विस्तृत जांच कर रहे हैं.