भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी एक एआई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर दी. तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े वैश्विक नेता नजर आ रहे थे. बाद में तस्वीर एआई से तैयार होने की जानकारी सामने आई तो मनोज तिवारी ने पोस्ट तुरंत हटा दी. उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए नई पोस्ट में माफी भी मांगी. एआई के दौर में ऐसी तस्वीरों की पहचान चुनौती बन रही है.